ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

इंदौर में विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का हंगामेदार प्रदर्शन पुलिस ने किया वाटर कैनन का उपयोग लाठीचार्ज भी किया

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में जारी अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआइ ने गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे तक हंगामेदार प्रदर्शन किया। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करने के साथ ही लाठीचार्ज का भी प्रयोग करना पड़ा। एनएसयूआई के प्रदर्शन को देखते हुए यहां पहले ही पांच पुलिस थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था।

छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का घेराव किया । छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन रहा। भारी पुलिस बल भी तैनात था। जहां छात्र नेताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। यहां तक की पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा बावजूद इसके छात्र नेता नारेबाजी करते रहे थोड़ी देर बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया।

एनएसयूआई ने रिजल्ट में गड़बड़ी, परीक्षा शेड्यूल में देरी, रिव्यू रिवेल्यूएशन फॉर्म फीस कम करने, जर्जर शिक्षण भवनों की मरम्मत सहित अन्य कई आरोप लगाए।विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं और अन्य गंभीर मुद्दों को भी उठाए। जाएगा। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय एग्जाम शेड्यूल का पालन करने, समय पर एग्जाम कराने, रिजल्ट की गड़बड़िया को रोकने, सीयूईटी की लेटलतीफी दूर करने, रिव्यू – रिवेल्यूएशन की फीस कम करने, कोर्स पूरा होने के बाद 10 दिन में मार्कशीट और डिग्री देने, विश्वविद्यालय में खाली पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने, यूटीडी के विभिन्न विभागों के जर्जर भवन, लैब, वर्कशॉप की मरम्मत सहित अन्य मामलों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button