ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

लड़की के घर का पता पूछने पर बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर की हत्या अपने दोस्त को भी मार दिया

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा में दोहरे हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड बुधवार की रात हुई। बताया जाता है कि चांटापारा में रहने वाला युवक एक लड़की से मिलने के लिए इमलीभाठा गया था। उसने युवकों से लड़की का पता पूछा तो उसकी चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद युवकों ने अपने दो साथियों को हत्या का मामला अपने सिर लेने कहा। मना करने पर युवकों ने अपने ही दो दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सरकंडा पुलिस को बुधवार की देर रात सूचना मिली कि इमलीभाठा में हत्या हो गई है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि चांटापारा में रहने वाला राजेश रावत तहसील आफिस के साइकिल स्टैंड में काम करता था। उसकी दोस्ती इमलीभाठा में रहने वाली एक युवती से थी।

रात को वह युवती से मिलने के लिए इमलीभाठा आया था। यहां पहुंचने के बाद उसने युवकों से युवती का पता पूछा। इस पर युवकों ने इतनी रात आने कारण पूछा। इसके बाद राजेश से गाली-गलौज की। मना करने पर युवकों ने राजेश पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवकों ने अपने ही दोस्त देव नेताम को अपराध अपने सिर लेने के लिए कहा।

देव ने अकेले हत्या का इल्जाम अपने सिर लेने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने देव को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक भाग निकले। पुलिस ने राजेश और देव के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।

तीन हत्या की उड़ती रही अफवाह

हत्या की सूचना के बाद पुलिस की टीम मोहल्ले में केंप कर लोगों से पूछताछ कर रही हैै। इधर सुबह से ही इमलीभाठा में तीन हत्या की अफवाह उड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस लोगों से पूछताछ कर तीसरे युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button