ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग देख इंदौर में राजबाड़ा पर झूम उठे लोग

 इंदौर। चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने इंदौर में राजबाड़ा पर बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। भारत के चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजे के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंड किया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण भी इसरो की ओर से किया जा रहा है।

राजबाड़ा पर सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव के साथ बड़ी संख्‍या में शहरवासी मौजूद हैं। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई लोग खुशी से झूम उठे।

 पूरे देश के साथ-साथ दुनियाभर की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई थी और खुशखबरी का इंतजार कर रही थी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल जरूर था कि चंद्रयान मिशन के सफल होने की सूचना उन्हें कितनी देर में मिल जाएगी। चांद से धरती पर सिग्नल आने में कितना समय लगता है? और आखिर करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो गया। चंद्रयान की साफ्ट लैंडिंग हो गई। इस सफलता पर लोग खुशी से झूम उठे। माहौल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

Related Articles

Back to top button