ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

Mizoram पुल हादसे में लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने से हुई मौतों पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से X (ट्विटर) पर किए एक पोस्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मिजोरम में पुल हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत व बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

पीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। PMO के मुताबिक, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। यह हादसा मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सैरांग इलाके में सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button