ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गौरव दिवस पर पन्ना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बहनाओं ने किया तुला दान

 पन्‍ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पन्ना पहुंचे। जहां गुनौर हेलीपैड पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल से हेलीकॉप्टर से गुनौर पहुंचे और जनदर्शन में शामिल होने के लिए कार से कृषि मंडी तिराहा रवाना हुए। जन दर्शन के दौरान रोड शो में जनसैलाब उमड़ा दिखा। मुख्यमंत्री का तुलादान के साथ-साथ महिलाओं ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।

बहनों की जिंदगी में अंधेरा नहीं होने दूंगा : मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पन्ना जिले के गुनौर में मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहनों की जिंदगी में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। आज जहां तक नजर जाती है। बहनों का सैलाब उमडा हुआ है। बहनों ने मुझे पगड़ी पहनाई है मैं उनका मान व सम्मान कम नहीं होने दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती पर बहनों का भी हक है इसलिए तुम्हारे भाई ने अपना फर्ज निभाया है और बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपये डालना शुरू किया है। मैं यहीं रुकने वाला नहीं हूं, यह राशि धीरे-धीरे और बढ़ाऊंगा। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे से अधिक की देरी से पहुंचने पर उन्होंने जनता जनार्दन से खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुनौर में कालेज में साइंस की क्लासेस शुरू करवाई जाएगी साथ ही हाई स्कूल मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा के पानी लाने के लिए कहा कि अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो नर्मदा का पानी जरूर लेंगे।

जनदर्शन रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री के हेलीपैड आगमन पर खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी सहित रामबिहारी चौरसिया, राजेश वर्मा, जयप्रकाश चतुर्वेदी, उमेश शुक्ला ने आत्मीय स्वागत किया। पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, कलेक्टर हरजिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा हेलीपैड परिसर के बाहर उपस्थित लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ भोपाल से गुनौर पहुंचे सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

677 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया गया और उन्हें सशक्त बनाने का वादा भी किया। और 677 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। पन्ना जिले के गुनौर में आयोजित कार्यक्रम में गुनौर विधानसभा क्षेत्र के लिए 677 करोड़ 49 लाख 46 हजार रुपये के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। इनमें 60 करोड़ 17 लाख के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण और 617 करोड़ 32 लाख 41 हजार रुपये के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 27-27 करोड़ के ग्राम बिरवाही वितरण केन्द्र देवेन्द्रनगर व पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में 132/33 केवी उप केंद्रों का निर्माण और 6.17 करोड़ लागत का गुनौर बाईपास मार्ग लंबाई 3.30 किमी. शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्या के लिए भूमिपूजन किया, उनमें 506 करोड़ 54 लाख की पवई व्यारमा समूह जल प्रदाय योजना, 38 करोड़ से शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय, गुनौर का पुनर्विकास कार्य, 31 करोड़ 70 लाख का उत्कृष्ट उमा विद्यालय ककरहटी का पुनर्विकास, 27 करोड़ 65 लाख की गुनौर की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना, 12 करोड़ 63 लाख 41 हजार रूपये की लागत से शाहनगर में नवीन शासकीय आईटीआई का निर्माण और 80 लाख से गुनौर नगर परिषद के कार्यालय भवन का निर्माण शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button