ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

क्या आपको भी सपने में दिखती है ये चीजें भविष्य के मिलते हैं संकेत

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसको सपने नहीं आते होंगे। जब रात में गहरी नींद में सोते हैं तो सपनों की रहस्यमयी दुनिया में खो जाते हैं। कई बार सपने में अजीब की आकृतियां, घटनाएं दिखाई देती है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में दिखाई देने वाली सकारात्मक और नकारात्मक सभी घटनाएं भविष्य को लेकर कुछ संकेत देती है। यहां इस बारे में विस्तार से पढ़ें।

सपने में दिखे विदेश जाता व्यक्ति

यदि आपको सपने में कोई ऐसा व्यक्ति दिखता है, जो आपसे घृणा करता है तो इससे दुखी न हो क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आप अपने दुश्मनों के विरोध को सहन कर पाएंगे। इसके अलावा सपने में यदि आप देखें कि किसी स्त्री का गर्भपात हो गया है तो इसका मतलब है कि जल्द ही कोई आपत्ति आपके जीवन में आने वाली है।

खुद को पाताल लोक में देखें

यदि आप खुद को सपने में पाताल लोक में देखें तो यह आने वाली मुसीबत का संकेत है। इसके अलावा कोई दुर्घटना देखना भी कठिनाई आने का संकेत होता है। यदि आप सपने में बादाम देखते हैं तो यह भविष्य में शुभ समाचार मिलने का संकेत हो सकता है।

सपने में दिखाई दें देवदूत

सपने में देवदूत देखना काफी शुभ होता है। यह स्वप्न शांति, उन्नति और संपन्नता का सूचक होता है। इसके अलावा स्वप्न में यदि सेब दिखाई देता है तो यह दीर्घायु होने और व्यापार में सफलता प्राप्त करने का सूचक होता है।

सपने में दिखे कुंवारी लड़की

यदि आपको सपने में कुंवारी लड़की दिखाई दे तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी शादी हो सकती है, लेकिन सपने में यदि आपको कोई बूढ़ा व्यक्ति दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी शादी में देरी हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button