ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

संदीप दीक्षित बोले आम आदमी पार्टी की राजनीति में भ्रष्टाचार भरोसा नहीं कर सकते

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भाजपा को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) में हराने की मंशा से विभिन्न राजनीतिक दल एक साथ तो आ गए हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तो यही होता दिख रहा है।

ताजा खबर यह है कि दिल्ली में पार्टी के नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। दो दिन पहले दिल्ली में हुई कांग्रेस की बड़ी बैठक और उसके बाद की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप दीक्षित ने कहा,

हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे। हमने कहा था कि हम सातों सीटों पर तैयारी करेंगे। हर पार्टी गठबंधन की चिंता करे बिना तैयारी करती है। जब गठबंधन बनेगा, तब तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। हमारी बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने बैठक में गठबंधन पर चर्चा नहीं की। हमारा रुख यह है कि हम आम आदमी पार्टी पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है।

Sandeep Dixit ने कही ये बड़ी बातें

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी, भाजपा की बी टीम है। अमित शाह ने संसद में कहा था कि लोकसभा के मानसून सत्र के बाद जब राज्यसभा में दिल्ली बिल पर वोटिंग हो जाएगी, तो अरविंद केजरीवाल कांग्रेस का साथ छोड़ देंगे। अब यही होता दिख रहा है। शायद अमित शाह की सलाह पर काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी को बताया भ्रष्ट

संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई। आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “हम इस पार्टी पर भरोसा नहीं कर सकते। इनकी राजनीति बहुत गलत और घटिया है। उसमें भ्रष्टाचार है। शिष्टाचार कहीं नहीं है। झूठ बोलने की आदत है। राष्ट्रवाद को गलत तरीके से इस्तेमाल करने की आदत है। मुफ्तखोरी की राजनीति है। देश का आर्थिक विकास और उद्धार कहीं नजर नहीं आता है। इनकी राजनीति में चोरी-चकारी भरी हुई है। लोगों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की बातें भरी हुई हैं।”

Related Articles

Back to top button