ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

बैंक का दरवाजा खोलते ही दीवार में दिखा छेद कर्मचारियों के उड़े होश

खंडवा। सिविल लाइन क्षेत्र में बैंक आफ इंडिया में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बैंक की दीवार में छेद कर एक बदमाश अंदर घुसा था। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

गुरुवार को सुबह रोज की तरह बैंककर्मी बैंक पहुंचे थे। यहां बैंक का दरवाजा खोलते ही जैसे ही वे अंदर घुसे दीवार में छेद देकर उनके होश उड़ गए। बैंक के पीछे की दीवार में बड़ा सा छेद कर दिया था। इसकी सूचना बैंककर्मियों ने कोतवाली थाने में दी। इसके बाद कोतवाली टीम घटनास्थल पहुंची।

सीसीटीवी में नजर आया बदमाश

पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल से घटनास्थल की वीडियो रिकार्ड किया है। इसके साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। इसमें एक बदमाश नजर आया है।

दीवार में छेद करने के बाद यह इससे अंदर घुसा था। चेस्ट रूम, केश काउंटर सहित आसपास के काउंटर में वह घूमा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह उसने क्या चुराया है। रुपये चोरी जाने की बात सामने नहीं आई है।

चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

खंडवा। मारपीट के मामले में चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी ग्राम रूस्तमपुर निवासी रविदास पुत्र रामलाल महाजन को प्रधान आरक्षक रफीक खान ने गिरफ्तार किया है। रविदास के विरुद्ध पंधाना थाने में मारपीट करने की धारा में केस दर्ज है। इस मामले में वह करीब चार साल से पेशी पर नहीं जा रहा था। इसके चलते न्यायालय ने उसे फरार घोषित किया था। उस पर दो हजार रुपये का इनाम रखा था।

मंदिर में बैठकर शराब पीने से मना करने पर पीटा

खंडवा। छैगांवमाखन थाने में कोमल पुत्र टूटा ने आयुष पुत्र मन्नू, धमा पुत्र कड़वा और मन्नू की शिकायत की। कोमल का कहना है कि गांव में स्थित काली माता के मंदिर में बैठकर तीनों आरोपित शराब पी रहे थे। उसने उन्हे मंदिर में शराब पीने से मना किया था। इस बात पर से आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। छैगांवमाखन पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button