ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

मुंबई में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, नौ आरोपित गिरफ्तार

आजादी के जश्न से एक दिन पहले किसी शरारती तत्व ने मुंबई पुलिस को फोन कर नालासोपारा स्थित ब्लूमिंग बर्ड हाईस्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन तुलिंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्कूल परिसर को खाली कराया। सभी छात्रों के स्कूल बैग की जांच की गई।

फर्जी कॉल से मिली धमकी

पालघर और ठाणे के बम स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर बम की तलाश की लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। जांच में सामने आया कि काल फर्जी था। मामले में नालासोपारा के अछोले पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्कूल परिसर को कराया गया खाली

अछोले मंडल के एसीपी ने बताया कि सोमवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे अछोले थाने के लैंडलाइन नंबर पर फोन आया। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई और स्कूल परिसर को खाली कराया गया। हमने सभी बच्चों के स्कूल बैगों की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारे पास मीरा-भयंदर-वसई-विरार (एमबीवीवी) क्षेत्र में बम स्क्वैड नहीं है। इस कारण मदद के लिए हमने पालघर और ठाणे के बम स्क्वायड टीम को सूचित किया। दोनों टीमों ने भी मौके पर जांच की लेकिन जांच के बाद सामने आया कि काल फर्जी था।

स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आने के साथ ही फर्जी कालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। गत छह माह में पुलिस ने 25 मामले दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को ही लातूर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसने गत 12 अगस्त को हेल्पलाइन नंबर 1903 पर काल कर दावा किया था कि 15 अगस्त को दादर क्षेत्र में सीरियल ब्लास्ट होने की धमकी दी थी।

पुलिस ने गत रविवार को शहर को 100 किग्रा आरडीएक्स उड़ाने का धमकी भरा काल करने के आरोपित रुखसार मुख्तार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रुखसार अहमद ने गत पांच माह में विभिन्न शिकायतें करने के लिए कंट्रोल रूम में 79 बार काल किया था।

गत मंगलवार को मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र मंत्रालय पर एक-दो दिन में आतंकी हमला होने का धमकी भरा काल करने के आरोपित प्रकाश किशनचंद खेमानी को गिरफ्तार किया था। वहीं छह अगस्त को भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में लोकल ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट किए जाने धमकी देने के आरोपित विले पार्ले निवासी अशोक मुखियार को गिरफ्तार किया था।

 

Related Articles

Back to top button