ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तीन फीट से कम है हाइट अब KBC की हाट सीट पर बिग बी के सामने बैठेंगे भोपाल के राहुल

भोपाल। शहर में रहने वाले राहुल नेमा बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ लोकप्रिय टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीस) की हाट सीट पर बैठे नजर आएंगे। राहुल शहर की एक सरकारी बैंक में सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। उनका शो गुरुवार और शुक्रवार की रात को सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा। फिलहाल उनके शो का प्रोमो टीवी पर दिखाया जा रहा है, जो भोपालवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि राहुल नेमा की हाइट तीन फीट से भी कम है।

शाहपुरा ब्रांच में है पदस्थ

रायसेन रोड, भोपाल के रहने वाले 31 वर्षीय राहुल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाहपुरा ब्रांच में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। वहीं उनके पिता भी सरकारी नौकरी में है। केबीसी के प्रोमो में अभिनेता अमिताभ बच्चन राहुल को अपने सामने बैठा देख बच्चन भी कह रहे हैं कि ये हमारे लिए भी सौभाग्य की बात है। राहुल ने शो में कितनी धनराशि जीती, यह आपको शो देखने पर ही पता चल सकेगा।

राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

राहुल केबीसी के प्रोमो में डान फिल्म का चर्चित संवाद ‘डान को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है…’ बोलते दिखाई दे रहे हैं। वह बात-बात में यह भी कहते हैं कि राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है…।

हिम्मत नहीं हारा हूं, बस चलते जा रहा हूं

प्रोमो में अमिताभ बच्चन और राहुल के साथी उनकी तारीफ कर रहे हैं। हाइट कम होने से परिजन उन्हें गोद में उठाए हैं। टीवी शो के दौरान राहुल को 360 फ्रैक्चर होने की बात भी कही गई है।

Related Articles

Back to top button