ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 60 हजार पदों के लिए मिले आठ लाख आवेदन

भोपाल।मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत 60 हजार पदों के लिए आठ लाख आवेदन आए हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन सागर, रीवा, सतना जिलों से आए हैं। अब कंपनियां योग्यता के आधार पर आवेदकों का चयन करेंगी और उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाएंगी। इसमें जो आवेदक चुने जाएंगे, उन्हें कंपनियां काम के लिए बुलाएंगी। योजना के लिए सरकार ने चार जुलाई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की थी। आवेदकों के चयन में ही सबसे अधिक झमेले भी हैं। जानकार बताते हैं कि आवेदन ऐसे युवाओं ने भी कर दिए हैं, जो योग्यता ही नहीं रखते हैं। जबकि कंपनियां उतने (60 हजार) ही युवाओं को प्रशिक्षण देंगी, जितने के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। ऐसे में कंपनियां साक्षात्कार की शर्त रख सकती हैं। इसमें जो युवा सफल होंगे, उन्हें एक वर्ष के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 60 हजार पद एक साल के लिए हैं। यानी योजना में और पद अगले वित्त वर्ष में ही मिल पाएंगे। योजना में सबसे अधिक 44,035 आवेदन सागर और 36,906 आवेदन सतना जिले से प्राप्त हुए हैं। 13 हजार कंपनियों ने कराया पंजीयन युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए 13 हजार सात सौ से अधिक कंपनियों ने सीखो-कमाओ पोर्टल पर पंजीयन कराकर प्रशिक्षण देने की सहमति दी है। सरकार भी निजी कंपनियों और संस्थाओं से प्रशिक्षण देने के लिए सहमति मांग रही है। सरकार का मानना है कि योजना से अधिक कंपनियां जुड़ेंगी, तो युवाओं को लाभ होगा। इसके लिए प्लेसमेंट अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो प्रदेश और अन्य प्रदेश की निजी कंपनियों से संपर्क कर युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए अनुबंध करेंगे। इन जिलों में सर्वाधिक आवेदनसागर जिले से 44035, सतना जिले से 36906, रीवा जिले से 36593, जबलपुर जिले से 34520, दमोह जिले से 29793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे ही बुरहानुपर, आलीराजपुर, श्योपुर, निवाड़ी और हरदा ऐसे जिले हैं, जहां कम आवेदन आए हैं।

Related Articles

Back to top button