ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

आइएएस अधिकारी आइरिन सिंथिया जेपी की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की संचालक बजट आइएएस अधिकारी आइरिन सिंथिया जेपी की सेवाएं मध्‍य प्रदेश सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार को सौंप दी है। उन्हें कामाराजर पोर्ट लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

सेवाएं पांच वर्ष के लिए केंद्र को सौंपी

आइएएस अधिकारी आइरिन सिंथिया जेपी की सेवाएं पांच वर्ष के लिए सौंपी गई है। वहीं, प्रमुख सचिव स्तर की तीन अधिकारी भी जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाली हैं।

तीन और अधिकारियों ने भी किया है आवेदन

उल्‍लेखनीय है कि मंत्रालय में पदस्थ प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी, दीपाली रस्तोगी और करलिन खोंगवार देशमुख भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर चुकी हैं।

मध्‍य प्रदेश सरकार से मिल चुकी है अनुमति

तीनों अध‍िकारियों को मध्‍य प्रदेश सरकार से अनुमति भी मिल चुकी है। जैसे ही तीनों के पदस्थापना आदेश जारी होंगे, उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। इसके पहले 2007 बैच की अधिकारी स्वाति मीणा नायक भी जुलाई में प्रतिनियुक्ति पर जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button