ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी तबाही जारी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand Rains) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Rain) में भारी बारिश के कारण तबाही का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में शिमला के कृष्णा नगर एरिया में भूस्खलन के कारण कई मकान जमींदोज हो गए हैं। कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 2 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, दिल्ली में एक बार फिर यमुना के जलस्तर खतरे के निशान पर ऊपर पहुंच गया है। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।

Weather Alert: पढ़िए अपने राज्य की वेदर रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही का दौर जारी है। मंगलवार को शिमला के कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद आठ घर ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक बड़े पेड़ के उखड़ने से भूस्खलन हुआ, जिससे तेज आवाज के साथ कई घर एक साथ ढह गए। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने पीटीआई को बताया कि मकान के मलबे में फंसे दो शव बरामद कर लिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में लगातार बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों और कॉलेजों को 16 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी तथा निजी स्कूल-कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे।

अगले पांच दिन उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। इस पहाड़ी राज्य पर भारी बारिश ने तबाही मचाई है।

मध्य प्रदेश में शुरू होगा बारिश का दौर

वहीं, मध्य प्रदेश से खबर है कि यहां जल्द ही बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। अगस्त के शुरू से मानसून का ब्रेक है।

Related Articles

Back to top button