ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शौच के लिए गए युवक पर धारदार हथियार से हमला हालत गंभीर

मंडला। 14-15 अगस्त की दरमियानी रात नैनपुर के पिंडरई चौकी के समीपस्थ ग्राम बरबसपुर में अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में शौच के लिए गए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है। घायल युवक का नाम दीपक नंदा पिता गुड्डूलाल नंदा निवासी तिंदुआ बम्हनी बताया गया है। बताया गया है कि शौच के दौरान कुछ लोगों ने उस पर अचानक धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित के पेट में गंभीर चोट आई है। पीड़ित को तत्काल मंडला ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल जबलपुर रेफर कर दिया गया है

दीपक नंदा थांवर डैम की रखवाली का कार्य करता है

दीपक नंदा थांवर डैम की रखवाली का कार्य करता है। वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ बोट के जरिए पेट्रोलिंग से रखवाली कर रहा था। वह डैम से लगे सुनील झारिया के खेत में वह शौच के लिए गया था। तभी अज्ञात लोगों ने अंधेरे का लाभ उठाकर दीपक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित दीपक को गंभीर चोटे आई है। पिंडरई पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हमला करने की वजह क्या रही। घायल होने के कारण दीपक से पूछताछ नहीं की जा सकी है।

Related Articles

Back to top button