ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

खाटू श्याम मंदिर के लिए निकले पांच लोग कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी एक गंभीर घायल

भिंड। गोरमी से सात किमी दूर बुधरा पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर पड़ी। चालक सहित कार में पांच लोग सवार थे, जोकि रौन के रजपुरा से राजस्थान में स्थित खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। कार में एक युवक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रौन थाना क्षेत्र रजपुरा में से रविवार की रात सत्यवीद यादव, सतीश यादव, संजू यादव, रिंकू यादव, करू यादव खाटू श्याम जाने के लिए कार से निकले थे। कार जैसे ही गोरमी के आगे बुधारा पुल के पास पहुंची वैसे ही रात 10.30 बजे अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।

एक हालत में गंभीर होने ग्वालियर किया रेफर

कार में सवार रिंकू यादव की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। कार में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button