ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

फिर से होगी बृजमंडल यात्रा सीएम ने कहा – जब अनुमति मांगेंगे तब उठाएंगे उचित कदम

हरियाणा में फिर से तनाव का माहौल बनने की संभावना दिख रही है। हरियाणा के पलवल में रविवार, 13 अगस्त को नूंह हिंसा को लेकर हिंदू महापंचायत हुई। इस महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। ये यात्रा 28 अगस्त को शुरु की जाएगी, लेकिन इसकी तिथि में पदलाव हो सकता है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने कहा कि जब वे सरकार से यात्रा की अनुमति मांगेंगे, तब हम उचित कदम उठाएंगे।

महापंचायत में फैसला

महापंचायत में मांग की गई कि नूंह हिंसा की जांच, एनआईए (NIA) से कराई जाए। साथ ही दंगों में जो लोग मारे गए उनके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और 1 सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। घायलों के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई। इसके अलावा दंगों में जिसकी दुकान और अन्य नुकसान हुए हैं, उसका आकलन वो शख्स खुद करे और सरकार उसे मुआवजा दे। साथ ही रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों को बाहर निकालने की भी मांग रखी गई।

सर्व हिन्दू समाज की महापंचायत

नूंह में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद पलवल में सर्व हिंदू समाज की तरफ से महापंचायत आयोजित किया गया था। महापंचायत को लेकर प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वो पंचायत में किसी भी तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें और ना ही अपने साथ हथियार ना लाएं। इस ‘सर्व जातीय महापंचायत’ में पलवल, गुरुग्राम और आसपास के अन्य स्थानों के लोग शामिल हुए। पहले यह महापंचायत नूंह जिले के किरा गांव में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसमें विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button