ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

MP के रतलाम में सिर तन से जुदा…नारे लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई दस हिरासत में

रतलाम: इंटरनेट मीडिया पर एक युवती द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद नाराज लोगों द्वारा पुलिस चौकी का घेराव कर सिर तन से जुदा के नारे लगाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। मामले में वीडियो फुटेज चेक कर पुलिस ने कुछ आरोपितों को चिन्हित कर करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बेगुनाह पर कार्रवाई नहीं होगी, जो दोषी है उस पर सख्त कार्रवाई होगी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को एक युवती ने मुस्लिम समाज से संबंधित अापत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर की थी। इसकी खबर फैलने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फेल गया था। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग बुधवार रात करीब 10 बजे हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे और एफआइआर दर्ज करने की मांग की थी। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पोस्ट करने वाली लड़की को गिरफ्तार करने तथा उसका मकान तोड़ने की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर दिया था। इस दौरान वहां युवकों ने सिर तन से जुदा के नारे लगाने लगे थे। पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं भीड़ लगाकर हंगामा करने तथा नारे लगाने वालों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने बताया कि शुक्रवार शाम पत्रकारवार्ता में बताया कि दो टीमें वीडियो फुटैज चेक कर पता लगा रही है कि कौन लोग अपना हित साधने के लिए भीड़ लेकर अाए थे, नारेबाजी कौन कर रहे थे। उन पर कार्रवाई के लिए भी चार टीमें लगी है। अब तक आठ-दस लोगों को हिरासत में लिया गया है, और लोगों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगी। जिन लोगों ने बदमाशी की है, उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान अाया है। जिन लोगों ने भी अहम रोल निभाया है, उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

वीडियो पोस्ट कर कहा गलत काम नहीं किया तो डरने की जरूरत नहीं

एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आम लोगों से इंटरनेट मीडिया पर भडकाऊं पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई है कि इंटरनेट मीडिया पर अर्नगल बाते की जा रही है। आम जनता से अपील है कि वे कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करें। दो दिन पहले जो घटनाक्रम हुआहै।उसे लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बदमाशी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन लोगों ने गलत काम नहीं किया है, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। बदमाशों ही कार्रवाई होगी।विशेष कर अभिभावकों से अपील है कि 17 से 19 वर्ष के अपने बच्चों को समझाये तथा गलत पोस्टों से दूर रखे। वे इसका शिकार हो रहे है तथा उनका कैरियर बिगड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button