ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

हर घर नल से जल पहुंचाने वाला पहला जिला बुरहानपुर, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्‍मान

बुरहानपुर। आगामी दो अक्टूबर को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह को सम्मानित करेंगी। उन्हें यह सम्मान जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने वाले देश के पहले जिले के रूप में दिया जा रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 23 सितंबर को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के डायरेक्टर विकास शील ने कलेक्टर को अपने साथ योजना से जुड़े लोगों का दल लाने के लिए भी कहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह के साथ सीइओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, स्व सहायता समूह की चार महिलाएं और लाेक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का आठ सदस्यीय दल भी दिल्ली जा रहा है। मंच से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलेक्टर को सम्मान पत्र सौंपेंगी।
ढाई सौ से ज्यादा गांवों में रिकार्ड समय में पहुंचाया पेयजल
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पेयजल पहुंचाने के मामले में मप्र का बुरहानपुर देश का पहला जिला बना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गत दिनों ट्वीट कर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी थी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बुरहानपुर को बधाई दी थी। योजना के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों के 254 गांवों के एक लाख से ज्यादा परिवारों को रिकार्ड समय में उनके घर में ही सहजता से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवीण सिंह ने जल जीवन मिशन के माध्यम से जिले को महिला सशक्तिकरण का केंद्र भी बनाने का प्रयास किया है। पंचायतों में नल-जल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहों को सौंपी गई है। ये महिलाएं ही ग्रामीणों से जल कर की वसूली और पानी की जांच कर रही हैं। इसके बदले उन्हें बीस प्रतिशत कमीशन दिया जा रहा है। जिले की करीब 17 सौ महिलाएं नल जल योजनाओं का संचालन कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
मिशन मोड में चला काम
केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले में सितंबर 2020 में काम शुरू हुआ था। जिला प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस काम को मिशन मोड में लिया था। खासतौर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने व्यक्तिगत रुचि लेकर इसकी लगातार मानीटरिंग की। जिसका फायदा यह हुआ कि अधिकांश गांवों में छह माह के अंदर ही पाइप लाइन बिछाई जा चुकी थी। इनमें से कई गांव के लोगों को इसी समय से पेयजल मिलना भी शुरू हो गया था। इसके बाद टंकियों और शेष बचे कामों को पूरा कराया गया। सितंबर 2021 से पहले ही योजना को पूर्ण कर लिया गया था। इस काम में पीएचइ और जिला पंचायत के अधिकारियों ने भी खूब मेहनत की थी।
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में देश का पहला जिला बनने पर दो अक्टूबर को राष्ट्रपति बुरहानपुर जिले को सम्मानित करेंगी। इस कार्यक्रम में आठ सदस्यीय दल जिले से शामिल होगा।
– प्रवीण सिंह, कलेक्टर।

Related Articles

Back to top button