ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ी

मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उनका इको टेस्ट समेत कई अन्य जांच कराई है। चलने-फिरने में असमर्थ पूजा को व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल के उपचार रुम ले जाया गया। मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी ।

निलंबित IAS पूजा सिंघल की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचने लगे। उनके पति अभिषेक झा अपने अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे है। रांची रिम्स सीनियर डॉक्टर प्रकाश कुमार उनका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूजा की मेडीकल जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का मालूम हो सकेगा।

मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले के मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। तभी से पूजा सिंघल जेल में बंद है। हालांकि, पांच जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को हिरासत में लिया था। अहम सबूत मिलने पर ईडी ने उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन समेत अन्य से भी पूछताछ की थी। उनके0 चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button