ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

बारिश के बाद तेज धूप से गर्मी व उमस बढ़ी OPD में 60 फीसद मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित

भिंड । मौसम में इन दिनों रोज बदलाव हो रहा है। बीते दिन हुई बारिश के बाद से तेज धूप निकल रही है। ऐसे में लाेग गर्मी और उमस की वजह से बेहाल हैं। इतना ही नहीं, मौसमी बीमारियां भी तेजी से पैर पसार रही है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खांसी, जुकाम, एलर्जी, टाइफाइड, डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीमारिया पैर पसार रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी की बात की जाए, तो यहां पर आने वाले मरीजों में करीब 60 फीसद मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी वायरल के मरीज देखे जा रहे हैं।

आरएमओ डा देवेश शर्मा का कहना है कि मौसम बदलने के साथ ही आम समस्याएं उन लोगों को चपेट में ले लेती है, जिनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होती है। उन्हें बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं। आमतौर पर मौसम बदलने के साथ हम खुद नहीं बदलते और इनके परिणाम भुगतते हैं, इसलिए बदलते हुए मौसम के साथ हमें अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

बारिश के चलते सफाई व्यवस्था चरमराई

शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू न होने के कारण नालों व गड्ढों में पानी भरा हुआ है। वहीं जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे शहर में मच्छरों की संख्या में भी काफी इजाफा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल रहा है। बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लोग मच्छरों से बचाव के लिए हर तरह का प्रयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button