ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

विधानसभा कैंटीन में BJP विधायक की दावत, एक साथ दिखें पक्ष-विपक्ष… सीएम योगी भी गिफ्ट लेकर पहुंचे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। इस दौरान भले ही पक्ष-विपक्ष में तकरार देखने को मिला हो, लेकिन उसी विधानसभा में एक नाजारा देखने को मिला जो बिल्कुल अलग था। दरअसल, बुधवार को भाजपा विधायक राजीव तरारा ने शादी के बाद रिसेप्‍शन की दावत दी थी। इसमें सभी पार्टियों के नेता उपस्थित हुए। यूपी विधानसभा में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें कि भाजपा विधायक के शादी के स्वागत समारोह के जश्न में भाजपा, सपा समेत और भी दलों के विधायक शामिल हुए थे। खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने ओडीओपी के उत्‍पाद गिफ्ट के रूप में नवदंपती को दिए। सीएम योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह पहुंचे थे। विपक्षी नेताओं में स्‍वामी प्रसाद मौर्य भी देखे गए।

बीजेपी विधायक राजीव तरारा की 27 जून को उत्‍तराखंड के रामनगर में शादी हुई थी। शादी में राजीव तरारा ने दुल्हन के साथ डांस भी किया था। इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। राजीव अमरोहा की धनौरा सीट से विधायक हैं और दूसरी बार विधायक बने हैं

Related Articles

Back to top button