ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

समीक्षा बैठक में भड़के पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले- खराब सड़कों की ठेकेदार से कराएं मरम्मत

रायपुर। मानसून में लगातार खराब हो रही सड़कों को लेकर एक समीक्षा बैठक में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भड़क गए। सड़कों के टूटने की लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि सड़क पांच वर्ष से कम की अवधि की है, तो उसे तत्काल ठेकेदार के माध्यम से मरम्मत कराएं। यदि सड़क का निर्माण हुए पांच वर्ष से ज्यादा हो गए हैं तो उसकी मरम्मत के लिए नए प्रस्ताव भेजें।

सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मंत्री ने चिंता व्यक्त की

महासमुंद जिले में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सड़कों की खराब स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। जिले के प्रभारी मंत्री साहू ने कहा कि मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों में साफ सफाई रखें, उनका रख-रखाव ठीक हो। पर्यटन स्थल तक जाने वाली सड़क, सुरक्षा, टायलेट, पानी और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजें।

भाजपा ने किया अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर हुए गड्ढे में पाली मछलियां, पुलिस के साथ हुई धक्‍कामुक्‍की

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में सभी अधिकारी पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। यदि अधिकारी बैठक में नहीं आते तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। जनप्रतिनिधियों की बातों को सुने और नियमानुसार कार्रवाई करें।

बैठक में संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे। सुराजी गांव योजना की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि गौठानों का दौरा करें और उसे मॉडल के रूप में विकसित करने में मार्गदर्शन और सहयोग दें, ताकि लोग भी देखने जाए।

Related Articles

Back to top button