ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

संसद जाते समय Rahul Gandhi बीच रास्ते में रूके…सड़क पर गिरे स्कूटर चालक को उठाकर पूछा- आपको चोट तो नहीं लगी?

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए Parliment जा रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीच रास्ते गाड़ी रूकवाकर सड़क पर गिरे एक स्कूटर चालक का हालचाल पूछा।

दरअसल,  लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राहुल गांधी जैसे ही अपने घर से निकले तभी उनके रास्ते में  एक स्कूटर सवार शख्स गिर गया। उसे देखकर राहुल गांधी फौरन अपनी गाड़ी से उतरे और उस शख्स को उठाया। और उसका हाल पूछते हुए कहा कि  आपको चोट तो नहीं लगी? इसके बाद राहुल अपनी गाड़ी में सवार होकर संसद की ओर चले गए।

क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं
वहीं, राहुल गांधी ने संसद सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शुक्रिया अदा किया। बता देंकि अविश्वास प्रस्ताव पर आज दूसरे दिन बहस होगी। राहुल गांधी मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने उतरे है। लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ… उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच बोला। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।

 वहीं, विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का पक्ष रखेंगी. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हिना गवित, रमेश बिधुड़ी विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे।

Related Articles

Back to top button