ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

साकेत कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज, इसी में रखे गए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े

नई दिल्ली। दिल्ली में बीते साल हुए श्रद्धा हत्याकांड का ट्रायल शनिवार को साकेत कोर्ट में हुआ। इस दौरान जहां श्रद्धा के पिता के बयान दर्ज हुए, वहीं वह रेफ्रिजिरेटर भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे जाते थे।

कोर्ट में दर्ज हुआ श्रद्धा के पिता का बयान

साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड मामले में कोर्ट के समक्ष उसके पिता का बयान दर्ज किया गया। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता व भाई दोनों से आफताब के वकील जिरह (क्रास एग्जामिनेशन) भी करेंगे।

कोर्ट में उस फ्रिज की भी हुई पेशी

साकेत कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। इसी रेफ्रिजिरेटर में काली पॉलिथीन में भरकर आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे। जब वह अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को घर लाता था तब आफताब इन्हें किचन में रख देता था।

प्लाईवुड के दो टुकड़े भी पेश किए गए

साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा जब्त किए गए आफताब के खून के धब्बे लगे प्लाईवुड के दो टुकड़े भी अदालत में पेश किए गए। श्रद्धा के पिता ने रेफ्रिजिरेटर और लकड़ी के टुकड़ों की पहचान की। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने ये सबूत सील किए थे।

श्रद्धा की 13 हड्डियां प्राप्त होने की बात भी कोर्ट को बताई गई

जांच के दौरान आफताब की निशानदेही पर बरामद श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां बरामद होने की बात भी कोर्ट को बताई गई। इस दौरान भी श्रद्धा के पिता पुलिस के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button