ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

दंपती को लूट कर भाग रहे आरोपितों को पुलिस ने गाड़ी से मारी टक्कर पुल से कूदने पर एक का टूटा पैर

इंदौर। जूनी इंदौर पुलिस ने मंगलवार को दो लूटेरों को पकड़ा। आरोपित स्कूटर सवार दंपती को लूट कर भाग रहे थे। पुलिसवालों ने आरोपितों को गाड़ी से टक्कर मार कर गिरा दिया। एक आरोपित पुल से कूद गया और पैर टूट गया। प्रारंभिक पूछताछ में चार वारदात स्वीकार ली है।

डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम माधव मराठा और रोशन सिकलीगर है। दोनों आरोपित द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बदमाश हैं। रोशन के खिलाफ कई थानों में 18 और माधव पर 6 केस दर्ज हैं।

डीसीपी के मुताबिक पार्श्वनाथ कालोनी (राजेंद्रनगर) निवासी सतीश वाधवा से आरोपितों ने सैफीनगर (मेन रोड़) पर सोने की चेन लूटी थी। वाधवा ने तत्काल पुलिसवालों को घटना बता दी। घेराबंदी करते ही आरोपित पलसिकर ब्रिज की तरफ भागे। पुलिस ने जीप से टक्कर मार कर बाइक से गिराया, तो रोशन पूल से कूद कर भागने लगा। ऊंचाई से कूदने पर रोशन का पैर टूट गया।

Related Articles

Back to top button