ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, चार साल पहले हुई थी शादी

हरदोई: हरदोई में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।पाली थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी पति के साथ नोएडा में रह रही पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गावं आ गए। ससुरालियों ने मायके पक्ष की गैरमौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।चार साल पहले हुई थी शादीलखीमपुर जिले के गावं बचिगावां थाना पसिगवां निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूनम (22) की शादी पाली थाने के मेहंदीपुर निवासी पप्पू उर्फ विजय के साथ चार वर्ष पूर्व की थी। पति पप्पू उर्फ विजय, ससुर रामदास व सास, जेठ गुड्डू व उसकी पत्नी सरस्वती, देवर अमरीश अतिरिक्त दहेज में एक बाइक व सोने की चैन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारते पीटते थे।मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गएमंगलवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने थाने से भगाने का आरोप का आरोप लगाते हुए पति सहित छ लोगों के खिलाफ एसपी को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुनील दत्त कौल ने बताया मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दियापति ने बीमारी से महिला की मौत होने की बात बताई है। मृतका के एक वर्ष की एक बेटी है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। तहरीर के आधार पर छ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर उचित करवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button