ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का अमिताभ बच्चन के नाम भावुक नोट

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कॉमेडियन के निधन पर दुख जताया, जिसके बाद राजू की बेटी अंतरा ने भी अभिनेता के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते थे और उनकी मिमिक्री भी करते थे। जब राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे, तो बिग बी ने उनके लिए एक ऑडियो भी भेजा था। वहीं, अब कॉमेडियन की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव के सोशल मीडिया पेज से उनकी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं अंतरा ने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया है।

अंतरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हर दिन हमारा साथ देने के लिए मैं अमिताभ बच्चन अंकल की बहुत आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं ने हमें ताकत और सपोर्ट दिया, जिसे हम सभी हमेशा याद रखेंगे। आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्रेम और गुरु हैं। मेरे पिता ने जब से आपको बड़े पर्दे पर देखा, आप उनके साथ रहे। उन्होंने आपको ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी फॉलो किया। उन्होंने आपके नंबर को गुरुजी के नाम से सेव कर रखा था। आप पापा के अंदर पूरा बसे हुए थे। आपके भेजे गए ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद उनका हरकत करना इस बात का सबूत है कि आप उनके लिए क्या मायने रखते थे। मेरी मां शिखा, भाई आयुष्मान, मैं और मेरा पूरा परिवार आपका शुक्रगुजार रहेगा। उन्हें विश्व स्तर पर जो पहचान और प्यार मिला है, वह आपकी वजह से ही है। शुक्रिया।’

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी और बीच में सेहत में सुधार भी देखने को मिला। माना जा रहा था कि कॉमेडियन जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन करीब 40 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button