ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अंजू के बाद चीनी महिला प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे दोनों

पेशावर। एक और लड़की के प्यार के लिए सीमा पार करने की खबर सामने आई है। सीमा और अंजू के बाद एक चीनी महिला ने ऐसा किया है। वह पाकिस्तानी लवर से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांच पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, महिला की दोस्ती युवक से स्नैपचैट के जरिए हुई थी और प्यार हो गया।

21 वर्षीय युवती को 18 साल के लड़के से हुआ प्रेम

स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला की पहचान सुन गाओ फेंग के रूप में हुई है। वह तीन महीने ट्रेवल वीजा पर चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची। 21 वर्षीय गाओ से 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड जावेद ने रास्ते में मुलाकात की। जावेद अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगे बाजौर जिले का रहने वाला है।

मामा के घर ले गया जावेद

सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद गाओ फेंग को अपने गृहनगर के बजाय समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया। पुलिस के अनुसार, दोनों तीन साल से स्नैपचैट के जरुए संपर्क में थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई।

महिला के यात्रा दस्तावेज सही

जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने बताया कि महिला को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। चीनी महिला के ट्रेवल दस्तावेज सही हैं।

भारत की अंजू भी पाकिस्तान पहुंची

चीनी लड़की के पाकिस्तान जाने की खबर ऐसे समय में आई जब भारतीय महिला अंजू अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने के लिए चली गई। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद अंजू ने इस्लाम धर्म अपानकर निकाल कर लिया। अब उसका नाम फातिमा है।

Related Articles

Back to top button