ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

मूवी डेट पर साथ दिखे पलक तिवारी और इब्राहिम अली कैमरे को देख बचते नजर आए दोनों

बॉलीवुड में इन दिनों एक नई जोड़ी बनती हुई दिखाई दे रही है। ये जोड़ी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की है। हर तरफ इन दोनों की डेटिंग की चर्चा हो रही है। अभी तक दोनों को कई बार साथ में कैप्चर किया जा चुका है। इसी बीच एक बार फिर दोनों साथ दिखाई दिए हैं। हाल ही में मुंबई के जुहू पीवीआर के बाहर दोनों को स्पॉट किया गया है। इससे उनके रिलेशन की खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इब्राहिम और पलक फिल्म देखने पहुंचे हैं।

साथ स्पॉट हुए पलक और इब्राहिम

इस दौरान वह पैपराजी से बात भी करते हैं। इब्राहिम और पलक यहां बार्बी फिल्म देखने पहुंचे थे। इब्राहिम के पहुंचने के बाद पलक तिवारी भी वहां स्पॉट की गईं। इस दौरान पलक ब्लैक ओवर साइड जैकेट, क्राॅप टाॅप और ट्राउजर में नजर आईं। श्वेता का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया है। इतना ही नहीं जब इब्राहिम फिल्म देखने के लिए अंदर गए थे तो वे खाली हाथ थे, लेकिन जब वे बाहर आए तो उनके हाथ में जैकेट थी। ये उसी जैकेट की तरह दिख रही थी, जैसी पलक पहनकर आई थीं। जैकेट को इब्राहीम के पास देखने के बाद यूजर्स दोनों के रिलेशन पर मुहर लगाने लगे।

गोवा वेकेशन पर साथ स्पॉट हुए थे

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि जब दोनों को साथ फिल्म देखनी थी, तो वे अलग-अलग क्यों गए। दोनों के वायरल वीडियो को देख फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा मॉडल जोड़ी, काफी खूबसूरत है। वहीं एक और ने कमेंट करते हुए लिखा वे एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक अन्य ने कमेंट किया इंडस्ट्री के नए कपल। बता दें कि इससे पहले इब्राहिम और सारा अली खान गोवा वेकेशन पर गए थे, जहां उनके साथ पलक तिवारी भी नजर आई थीं। वायरल हुई तस्वीरों से अंदाजा लगाया गया था कि पलक, इब्राहिम और सारा के साथ फुरसत के पल बिताने गोवा गई थीं।

Related Articles

Back to top button