ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

Asia Cup 2023 Schedule: आज जारी होगा एशिया कप का शेड्यूल भारत-पाक मैच 2 सितंबर को कैंडी में

लाहौर।  लंबे समय से टलते चले आ रहे एशिया कप (Asia Cup 2023) का शेड्यूल बुधवार को लाहौर में जारी किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अनुसार, पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ बुधवार को लाहौर में एसीसी एशिया कप 2023 (ACC Asia Cup 2023) के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

यूं तो यह आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारत ने वहां जाने से इनकार कर दिया। अब भारत के मुकाबले श्रीलंका में होंगे और शेष मैच पाकिस्तान में।

Asia Cup 2023: IND vs PAK match Date

भारत और पाकिस्तान के मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में हो सकता है। पाकिस्तान इस बात से खफा है कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने वहां नहीं आ रही है। एशिया कप के चुनिंदा मैच ही पाकिस्तान में होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारी नुकसान हो रहा है।

यही कारण है कि पिछले दिनों से पाकिस्तान धमकी देता आ रहा है कि यदि टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आई तो उसकी टीम भी विश्व कप खेलने भारत नहीं जाएगी।

अनुमान के मुताबिक, एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। पीसीबी और बीसीसीआई सहित सभी पक्षों द्वारा हाइब्रिड मॉडल पर जारी होने के बाद यह ऐलान किया जा रहा है।

पिछले महीने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने घोषणा की थी कि चार मैच पाकिस्तान में और नौ मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे। आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा।

एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान के मुल्तान में होगा। लाहौर को तीन ग्रुप मैचों और एक सुपर फ़ोर गेम की मेजबानी के लिए तैयार किया गया है।

ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान 3 सितंबर को लाहौर में और उसके बाद 5 सितंबर को गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच होना है।

Related Articles

Back to top button