ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

काम मांगने पहुंचीं दो महिलाओं ने महिला प्रोफेसर के घर से चुराए 18 लाख के जेवर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में एक महिला प्रोफेसर के घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। दो महिलाएं उनके घर में साफ-सफाई करने का काम मांगने के बहाने पहुंची और मौका देखकर करीब 18 लाख के जेवर चुराकर चंपत हो गईं। घटना दो दिन पुरानी है, पुलिस एफआइआर भी दर्ज कर चुकी है, लेकिन फिलहाल इन दोनों महिलाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाली महिला प्रोफेसर वंदना गांधी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह कालेज जाने की तैयारी कर रही थीं, उसी समय दो महिलाएं काम मांगने के बहाने उनके घर पर पहुंची। उन्होंने घरेलू कामकाज करने में अपने आप बेहद काबिल बताया और काम पर रखने का मौका मांगा। उन्होंने दोनों महिलाओं पर तरस खाकर काम पर तीन दिन के ट्रायल पर रख लिया। महिलाएं घर का काम करने में जुट गईं। थोड़ी देर बाद महिला प्रोफेसर के पति अपनी नौकरी पर चले गए। इसी दौरान एक नौकरानी ने वंदना से लघुशंका करने की बात कही और बाहर जाने लगी। दूसरी भी उसके साथ चली गई। थोड़ी देर तक दोनों महिलाएं वापस नहीं लौटीं तो महिला प्रोफेसर को कुछ शंका हुई। उन्होंने घर की पहली मंजिल पर जाकर देखा तो कमरा अस्त-व्यस्त था। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे उनके 18 लाख कीमत के जेवर गायब थे। उन्होंने घर के आसपास दोनों महिलाओं को तलाशा, लेकिन वे नहीं मिलीं। इसके बाद उन्होंने अपने पति को पूरा घटनाक्रम बताया और अयोध्या नगर थाने में जाकर एफआइआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस के पास एक सीसीटीवी फुटेज के अलावा कुछ भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button