ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू के पिता का बड़ा बयान: उसे वहीं मरने दिया जाए…सोचा नहीं था बेटी ऐसा शर्मनाक काम करेगी

पाकिस्तान की यात्रा करने वाली अंजू के पिता गया प्रसाद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि   “उसके (अंजू) के साथ हमारा कोई रिश्ता नहीं है। जैसे ही उसने भारत छोड़ा, हमने उसके साथ सभी रिश्ते तोड़ दिए…मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी ऐसा कर सकती है।” ऐसा कुछ करो…उसने जो किया है वह बहुत शर्मनाक है…”

 विवाहित भारतीय महिला अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने कहा, ‘‘उसने (अंजू) अपने दो बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। अगर उसे ऐसा करना था तो पहले अपने पति को तलाक देना चाहिए था।  उसके बच्चों, 13 साल की लड़की और पांच साल के लड़के की देखभाल कौन करेगा? उसने अपने बच्चों और पति का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं…उसे वहीं मरने दिया जाए।” थॉमस ने यह भी कहा कि अंजू उनसे बात नहीं करती थी और केवल अपनी मां से बात करती थी। उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं पता कि उसे पासपोर्ट कैसे मिला, उसे वीजा कब मिला।”

बता दें कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद पाकिस्तान में अपने फेसबुक दोस्त से शादी की और अब उसका नया नाम फातिमा है। अंजू खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के घर पर रह रही है।

Related Articles

Back to top button