ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मध्यप्रदेश

घायल मिला न गोली कोर्ट ने हटाई हत्या के प्रयास की धारा

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव के मामले में जिला न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास की धारा को हटा दिया है। इस मामले में कुल 19 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज है।

दो अप्रैल को हुए उपद्रव में उपद्रवियों द्वारा की गई फायरिंग में किसी राकेश को गोली मारने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस की जांच में न तो कोई राकेश सामने आया और न ही कोई काेई गोली मिली। यहां तक कि इस मामले में 31 गवाहों में से सिर्फ 3-4 गवाहों ने ही किसी राकेश नामक व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि की थी। इस आधार पर जिला न्यायालय ने आइपीसी की धारा 307 को हटा दिया। बता दें कि थाटीपुर थाने मे दर्ज शिकायत में सभी आरोपितों पर प्रदर्शन रैली निकालने के दौरान सामाजिक रूप से हिंसा फैलाने के उद्देश्य से दुकानों-होटलों में तोड़फोड़ करना, लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त करना, पथराव व फायरिंग करने का आरोप है।

फैमिली कोर्ट के क्लर्क की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

फैमिली कोर्ट में क्लर्क अशोक पाल, उनकी पत्नी सावित्री पाल और बेटे नीरज पाल के खिलाफ दर्ज हुए 304 बी और 498 ए के मामले में जिला न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इन पर आरोप है इन्होंने अपनी आठ माह की गर्भवती बहू रिशु बघेल को कोई दवा पिलाई, जिससे पहले गर्भ में पल रही जुड़वा बेटियों की मौत हुई और फिर बहू की भी मौत हो गई। यहां बता दें 19 जुलाई 2023 को झांसी रोड थाने पहुंचकर मृतका रिशु बघेल के पिता महेश बघेल ने बताया था कि बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे तो फोन कर बताया था कि बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई है।

Related Articles

Back to top button