ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अब बुरी तरह से फंस गई सीमा! पुलिस का पाकिस्तानी एंबेसी से सवाल….क्या सीमा हैदर आपके देश की है?

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर अब बुरी तरह से फंस गई है। पुलिस ने सभी सबूतों के साथ चार्डशीट तैयार कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कोर्ट में सुनवाई होने के वापस सीमा हैदर को वापस जेल में भी जाना पड़ सकता है। इसके अलावा पुलिस ने सीमा हैदर के 4 बच्चों के सभी कागजात और पासपोर्ट जांच के लिए पाकिस्तानी एंबेसी को भेज दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने पाकिस्तानी एंबेसी के अधिकारियों से सवाल पूछा है कि क्या सीमा हैदर पाकिस्तान की है और उसके कागजात और पासपोर्ट सभी सही हैं या नहीं।

कोर्ट फैसला लेगा कि सीमा हैदर जेल जाएगी या फिर बाहर रहेगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डीसीपी शाद मियां खान का कहना है कि सीमा हैदर के पास से 2 विडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 5 अधिकृत पाकिस्तानी पासपोर्ट और अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और एक पहचान पत्र बरामद किया गया था। अब पुलिस सीमा के मोबाइल फोन की फरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। इसके अलावा सीमा हैदर के सभी दस्तावेज और सबूतों के साथ चार्जशीट बनाई जा रही है। चार्जशीट बहुत जल्द ही न्यायालय में पेश की जाएगी। उसके बाद कोर्ट फैसला लेगा कि सीमा हैदर जेल जाएगी या फिर बाहर रहेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा हैदर का केस कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक इस मामले में कोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक सीमा हैदर को स्वस्थ रखना उनकी जिम्मेदारी है।

पुलिस रख रही सचिन के परिजनों की गतिविधियों पर भी नजर
मामले में डीसीपी शाद मियां खान ने बताया कि सीमा हैदर के मामले में परिजनों की भूमिका भी संदिग्ध है। उनकी भी तमाम बिंदुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने सीमा और सचिन के मोबाइल फोन जब्त किए हुए हैं लेकिन बावजूद इसके वह तमाम अन्य मोबाइल फोन से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव हैं। जिन पर माहौल को खराब करने के कई वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। जिसके चलते रबूपुरा में अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button