ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सिवनी जिले में दर्दनाक हादसा खेत के तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत

 सिवनी। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कुरई थाना अंतर्गत धोबीसर्रा गांव में रविवार शाम घर से कुछ दूर खेत में बने तालाब (डोबरी) में नहाने के दौरान चार मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

नहाने के लिए गए थे

जानकारी के मुताबिक धोबसर्रा गांव के आसपड़ोस में रहने वाले चारों बच्चे खेलते- खेलते नहाने के लिए शाम करीब 4 बजे एक किसान खेत में बने तालाब पर गए थे। अच्छी वर्षा के कारण तालाब में 10 फीट तक पानी भरा था, जहां गहरे पानी में डूबने से चारों बच्चों की जल समाधि हो गई।

नहीं मिले तो खोजबीन शुरू की

खेत से परहा लगाकर लौटे स्वजनों ने घर में बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने बच्चों की खोजबीन शुरू की, जहां शाम करीब 6.30 बजे धोबीसर्रा से दरासी मार्ग पर स्थित तालाब के बाहर बच्चों कपड़े मिले। स्वजनों ने तालाब के पानी में नजर दौड़ाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पानी में डूबने से चारों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी।

गांव में छाया मातम

कुरई थाना प्रभारी नंदकिशोर धुर्वे ने नईदुनिया को बताया कि मृतकों में ऋषभ पुत्र प्यारे लाल विश्‍वकर्मा (5), आरव पुत्र यशवंत तुमराम (6), रितिक पुत्र सुनील चक्रवर्ती (10), आयुष पुत्र सोनू विश्‍वकर्मा (8) सभी धोबीसर्रा गांव निवासी शामिल है। मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

चार मासूम बच्चों की मौत से धोबीसर्रा गांव में मातम छा गया है। बताया गया कि मृतक बच्चे अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययनरत थे।

मौके पर पहुंचे बरघाट विधायक

घटना की जानकारी मिलते ही बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दुखी परिवारों को ढांढस बंधाया। ग्राम पंचायत धोबीसर्रा के सचिव चुनेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कुरई एसडीएम रेखा देशमुख, तहसीलदार इमरान मंसूरी, सरपंच टेकचंद भलावी, कुरई पुलिस का बल मौके पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button