ब्रेकिंग
कोटा में ट्रेलर का चालान कटने से नाराज़ चालक ने बोलोरो गाड़ी में बैठे इंस्पेक्टर पर चढाया ट्रेलर इंस... गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल: बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 20 की ... 10 रुपये का विवाद... गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर... संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं...
मध्यप्रदेश

बाणगंगा से बाणेश्वर महादेव की निकलेगी सवारी गांधी हॉल में होगी महारुद्र पूजा

 इंदौर । इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 24 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। सावन अधिकमास के सोमवार पर शिव मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें बाणेश्वर महादेव की सवारी निकाली जाएगी। चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न अनुष्ठान होंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव और रामायण पाठ भी होगा।

– आचार्य विहर्ष सागर महाराज की चातुर्मासिक प्रवचनमाला सुबह 8.30 बजे मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होगी। इसमें जैन समाज में संत और शिष्य के संबंध पर संबोधित करेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– प्राचीन बाणेश्वर महादेव मंदिर बाणगंगा से बाणेश्वर महादेव की सवारी सुबह 9.30 बजे निकाली जाएगी। सवारी बाणगंगा नाका, बाणगंगा मेन रोड, मरीमाता चौराहा, महेश गार्ड लाइन, वृंदावन कालोनी से वापस मंदिर परिसर आएगी। इसके बाद महाआरती एवं महाप्रसादी होगी। इसमें गणेशजी व रिद्धि-सिद्धि द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

– भारतीय दर्शन में अगर आपकी रुचि है तो यह आयोजन आपके लिए मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज का पौराणिक आपके लिए खास है। इसमें युवा चित्रकार रोहित जोशी की भारतीय दर्शन पर रची कृतियों की प्रदर्शन सुबह 10 बजे से प्रिंसेस बिजनेस स्काई पार्क में होगी।

– माहेश्वरी मेवाड़ा पंचायती थोक डेढ़ सौ महिला मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं 108 श्रीमद् भागवत पारायण दस्तूर गार्डन फूटी कोठी पर दोपहर 2.30 बजे से होगा। कथा वज्रोत्सव महाराज के मुखारविंद से होगी।

– पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

– नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे। श्रावण के आखिरी सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।

– आर्ट आफ लिविंग द्वारा सामूहिक महारुद्र पूजा और सत्संग शाम 7 बजे से गांधी हॉल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसमें बेंगलुरु से आए ऋषि विद्याधर के सान्निध्य में पूजन होगा। आयोजन सभी के लिए निश्शुल्क है।

Related Articles

Back to top button