ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

फलदायी रहेगा केतु का गोचर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

 केतु एक मायावी ग्रह है। जिस पर किसी राशि का स्वामित्व नहीं है। केतु को मंगल की तरह लाभकारी माना जाता है। यदि जन्म कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी है तो जातक को अच्छे परिणाम मिलते हैं। अगर केतु की स्थिति खराब हो तो व्यक्ति पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया माना गया है। अन्य ग्रहों की तरह केतु का गोचर भी महत्वपूर्ण है। 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02.14 बजे तुला राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। केतु के कन्या राशि में प्रवेश करते ही कई राशि वालों का भाग्य चमकने लगेगा। उन्हें सफलता मिलना शुरू हो जाएगी।

मेष राशि

केतु आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस भाव से रोग, द्वेष और दुश्मन का विचार किया जाता है। केतु इस भाव में बैठकर आपके दशम, द्वादश और धन भाव पर दृष्टि डालेगा। केतु के गोचर के बाद आपका दांपत्य जीवन मधुर होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क राशि

केतु कर्क राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। इस भाव में स्थिति होने पर केतु आपके 7वें, 9वें और 11वें भाव पर दृष्टि डालेगा। छाया ग्रह का गोचर भाइयों के साथ संबंधों को मजबूत करेगा। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की हार होगी।

वृश्चिक राशि

केतु का गोचर वृश्चिक राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है, जो मित्रों और धन से जुड़ा है। इसके फलस्वरूप रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ भी होगा। शिक्षा से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। मन में जो इच्छाएं आपने पाल कर रखी थीं, वे पूरी होने का समय आ गया है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button