ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

25 जुलाई को सिंह राशि में होगा बुध का प्रवेश जानिए किन राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत

भोपाल जुलाई माह में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी ग्रह का दूसरी बार राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसका मिथुन, सिंह और तुला राशि वाले जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध का 25 जुलाई को इस माह दूसरी बार राशि परिवर्तन होगा। वे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। पंडित आलोक उपाध्याय ने बताया कि इसका सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले आठ जुलाई को बुध का कर्क राशि में गोचर हुआ था।

शुक्र व बुध आएंगे एक साथ

पंडित विष्णु राजौरिया और पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि बुद्धि और तर्क के कारक बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जीवन में पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 25 जुलाई को सुबह 4:38 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहां एक अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और और बुध के एक राशि में आने से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। वहीं पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि बुध को शिक्षा, व्यापार, बुद्धि और आकर्षक रूप का कारक माना जाता है। बुध के सिंह राशि में जाने से मिथुन सहित तीन राशियों का कैरियर और आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।

इन राशियों के लिए विशेष शुभ

मिथुन : बुध सिंह राशि में प्रवेश कर मिथुन राशि के तीसरे भाव में होगा। इस राशि के जातक अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।

सिंह : बुध सिंह राशि में पहले भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ हर इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला : बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करके तुला राशि में ग्यारहवें भाव में रहेंगे। इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button