ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लगातार तीसरे महीने इंदौर पांच अग्रणी जिलों में शामिल

इंदौर सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों के निराकरण में इंदौर जिले का लगातार बेहतर प्रदर्शन हो रहा है। इंदौर जिला प्रदेश में लगातार तीसरे महीने टाप फाइव जिलों में शामिल है। इंदौर प्रदेश में ऐसा पहला जिला है, जिसने आवेदकों की संतुष्टि के साथ सर्वाधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

सीएम हेल्पलाइन की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जून माह की रैंकिंग में इंदौर प्रदेश में तीसरे स्थान पर था। जबलपुर पहले और छतरपुर दूसरे स्थान पर रहे। प्रथम समूह में इंदौर जिला अप्रैल और मई माह की रैंकिंग में भी टाप फाइव जिलों में शामिल था। जिले में जून महीने में 16 हजार 114 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। इनमें से 12 हजार 986 प्रकरण आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकृत किए गए।

हर सप्ताह समीक्षा करते हैं कलेक्टर

कलेक्टर डा. इलैया राजा टी द्वारा प्रति सप्ताह सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा प्रति सप्ताह विशेष दिन निर्धारित कर सिर्फ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर ही विशेष ध्यान दिया जाता है। इस दिन सीएम हेल्पलाइन दिवस मनाकर अधिकारी पूर्ण गंभीरता के साथ आवेदकों की संतुष्टि के साथ प्रकरणों का निराकरण करते हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी है और अपेक्षा व्यक्त की है कि इसी तरह से प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता और विशेष ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Back to top button