ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

तुलसी से जुड़ी ये गलतियां बना देती है कंगाल बनती हैं देवी लक्ष्मी की नाराजगी की वजह

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है। वहां माता लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है। इतना ही नहीं, तुलसी भगवान विष्णु को भी प्रिय है। मान्यता है कि श्रीहरि तब तक भोग नहीं ग्रहण करते जब तक भोग में तुलसी की पत्ते न रखें। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को उचित नियमों के अनुसार लगाने की सलाह दी जाती है। पौधा लगाते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। तुलसी का पौधा समृद्धि का प्रतीक है। आइए जानते हैं किन घरों में तुलसी का पौधा रखना वर्जित है।

जहां शराब और मांस का सेवन किया जाता है

जिस घर में मांस और शराब का सेवन किया जाता है। वहां तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसे घर में तुलसी का पौधा होने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रकोप झेलना पड़ता है। नॉनवेज और शराब पीने के तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।

गलत दिशा में तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे के लिए उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा सबसे अच्छी है। गलत दिशा में लगा तुलसी का पौधा घर में अशांति लाता है। पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।

जहां महिलाओं का अपमान होता है

जिस घर में महिलाओं का अपमान होता है। वहां तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। किसी स्त्री का अपमान मां लक्ष्मी का अपमान करना होता है। अगर ऐसे घर में तुलसी का पौधा है तो जातक को कभी भी पूजा का उचित फल नहीं मिलेगा।

घर में तुलसी का पौधा लगाने के नियम

– बिना नहाए या माहवारी के दौरान तुलसी के पौधे को न छुएं। ऐसा करने से पौधा सूख सकता है। भगवान विष्णु भी क्रोधित हो जाते हैं।

– रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में पानी न डालें और न ही स्पर्श करें।

– तुसली का पौधा किचन और बाथरूम के पास न रखें।

– तुलसी के पौधे के आसपास कांटेदार पौधा नहीं होना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button