ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

अर्जेटीना की मंत्री को पसंद आया इंदौर का पोहा मेहमानों की शहर से शुरू हुई विदाई

इंदौर। शहर में आयोजित जी-20 के आयोजन में शामिल होने आए विदेश की डेलीगेट्स और मंत्री शनिवार सुबह बोलिया सरकार छत्रि से राजवाड़ा तक हेरिटेज वाक में शामिल हुए। इस दौरान शहर के इतिहासकार जफर अंसारी, प्रकाश इंदुरकर और शर्वानी ने इंदौर के इतिहास और देवी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जानकारी दी। विदेशी डेलीगेट्स को नाश्ता परोसा गया, जिसमें अर्जेंटीन की मंत्री रेक्यूल सेसीलीया किसमेर डी अलमास को इंदौर का पोहा बहुत अच्छा लगा।

इतिहासकारों ने उन्हें बताया किस तरह इंदौर में व्यापार की शुरुआत हुई और यहां पर श्रमिकों के हित के लिए होलकर शासकों ने काम किए। विदेशी मेहमानों के लिए राजवाड़ा में नाश्ते की व्यवस्था की थी। मेहमानों ने यहां न सिर्फ नाश्ता किया बल्कि उनके सामने बालिकाओं ने कथक नृत्य में मधुराष्टकम् की प्रस्तुति दी। संगीतकार स्मिता बाजपेई ने सितार चीन में विचरण करने और नालागढ़ में तबला पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।

राष्ट्रपति को पसंद आया इंदौर का पोहा

अर्जेंटीना की मंत्री रेक्यूल सेसीलीया किसमेर डी अलमास को नाश्ते में इंदौर का पोहा और जलेबी काफी पसंद आया। नाश्ते में मेहमानों को पोहे जलेबी के अलावा समोसा, कचोरी, डोनट्स, स्ट्रॉबेरी तरबूज का जूस, योकर्ड दही, ड्राई फ्रूट्स, कुकीज परोसे गए।

होलकर कालीन इतिहास को किया प्रदर्शित

इतिहासकार प्रकाश इंदुरकर ने मेहमानों को बताया किस तरह होलकर काल में महाराज के आगमन पर दरबान उनकी अगवानी कर सभा को सूचित करते थे। जी 20 के आयोजन को सफल बनाने पर श्रम व रोजगार मंत्रालय के सचिव व अर्जेंटीना की मंत्री ने जिला प्रशासन वह नगर निगम के अधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। राजवाड़ा परिसर में इतिहासकार जफर अंसारी ने होलकर कालीन बेच सिक्के और अन्य ऐतिहासिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया था। इसके अलावा होलकर वंशजों के दस्तावेज भी प्रदर्शित किए थे।

मेहमानों की शहर से शुरू हुई विदाई

व्हाट इस वाक्य आयोजन में विदेश से आए करीब 25 डेलीगेट शामिल हुए। राजवाड़ा के गेट पर इनका सामूहिक फोटो भी लिया। इसके बाद जी-20 में आए मेहमानों की इंदौर शहर से विदाई शुरू हुई। शनिवार सुबह जापान के डेरे गृह मंत्री वी विमान से अपने देश को लौटे।

Related Articles

Back to top button