ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नेहा राठौर के एमपी में काबा का शहडोल के अविनाश ने दिया जबाब मेरा मामा भौकाल है

 शहडोल। शहडोल। उत्तर प्रदेश की नेहा सिंह राठौर की कविता ’एमपी में काबा’ का जवाब शहडोल के अविनाश द्विवेदी ने ‘मेरा मामा भौकाल है’ से दिया है। उन्होंने एक दिन पहले ही अपना यूट्यूब चैनल बनाया और उस चैनल पर नेहा सिंह की कविता ’एमपी में काबा’ का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का बखान किया है।

नेहा ने भाजपा को निशाना पर रखा

उत्तर प्रदेश की कवियत्री नेहा सिंह राठौर ने कुछ दिनों पहले इंटरनेट मीडिया पर अपना एक वीडियो प्रसारित किया था जिसमें उन्होंने शिवराज सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा था कि ’मामा की सरकार बा, घोटाला के भरमार बा, एमपी में काबा’। यह वीडियो काफी चर्चित हुआ और दर्शक संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी। इसके पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ’यूपी में काबा’। अब तक नेहा सिंह ने जो वीडियो बनाए हैं, उनमें भाजपा की सरकारें सीधे निशाने पर रही हैं।

18 साल के काम गिनाए

शहडोल के लालपुर गांव के युवा मैकेनिकल इंजीनियर अविनाश द्विवेदी ने अपनी कविता ’मेरा मामा भौकाल है’ का वीडियो बनाया है, जिसमें मप्र की शिवराज सरकार की अच्छाइयां गिनाते हुए बताया है कि इन 18 सालों में मप्र में क्या-क्या हुआ है। उनका कहना है कि जब नेहा राठौर की कविता ’एमपी में काबा’ को सुना तो उन्होंने भी सोचा कि क्यों न मप्र में क्या-क्या हुआ, वह नेहा को बता ही दें।

यह है वीडियो में

उन्होंने तीन मिनट के वीडियो में कहा कि नर्मदा का वो लाल है, मेरा मामा अब भौकाल है। उसकी गरजें सुनकर विरोधी थर-थर कांपा है। काबा-काबा मुंह से निकला, इन्होंने खोया आपा है। अन्यायियों का वो काल है। विरोधियों में मचा बवाल है, मेरा मामा अब भौकाल है। बीमारू राज्य को स्वस्थ किया है, कन्याओं को आश्वस्त किया है, युवाओं में भरी हुंकार है। पेसा एक्ट लाकर गरीबों को अधिकार दिलाया है, लाड़ली बहना योजना ने बहनों को समृद्ध बनाया है।

Related Articles

Back to top button