ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ऋण लेने पहुंचे थे UP के दो जालसाज गिरफ्तार दो फरार

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विजय सिंह और तेजभान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों बदमाश नर्मदापुरम रोड स्थित निरूपम शापिंग माल में आइसीआइसीआइ बैंक में नकली सोना के जेवरात गिरवी रखकर ऋण लेने पहुंचे थे। जब बैंक प्रबंधन ने जेवरात की जांच कराई तो नकली निकले।

बाद में बैंक प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और एक दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों बदमाश पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। कभी वह खुद को जौनपुर तो कभी जालौन जिला, यूपी का निवासी बता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों के दो साथी भागने में कामयाब हो गए हैं।

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पेवल वे फेस-1 बागमुगालिया निवासी 30 वर्षीय प्रणय सरवैया आइसीआइसीआइ बैंक की निरूपम शापिंग माल नर्मदापुरम रोड बैंक शाखा में पब्लिक रिलेशनशिप अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे दो युवक उनकी बैंक में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपयों की जरूरत है। वह सोने के जेवरात गिरवी रखना चाहते हैं। जब बैंक प्रबंधन ने उनका नाम और पता पूछा तो उन्होंने बिना मांगे ही अपने आधार कार्ड निकालकर दे दिए।

कार्ड पर उनके नाम विजय सिंह और तेजभान सिंह लिखे थे। बाद में उन्होंने सोने की चार चूड़ियां, एक चैन और अंगूठी दी। बैंक प्रबंधन ने जेवरात की जांच कराई तो वह नकली निकले। बैंक प्रबंधक ने इसकी सूचना बागसेवनिया पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ बैंक की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।

टीआइ संजीव चौकसे ने बताया कि आरोपित बेहद शातिर हैं। उनके पास से मिले आधार कार्ड भी नकली लग रहे हैं। जांच कराई जा रही है। उनके पते की पहचान के लिए यूपी के जौनपुर से पता करवा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि यह घूमने के बहाने भोपाल आए थे। पहले भी वह बैंकों में नकली सोना गिरवी रखकर ऋण ले चुके हैं। इसी लालच में वह दोबारा भोपाल आ गए और पकड़े गए।

Related Articles

Back to top button