ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

नाली नहीं वर्षा का पानी घुस रहा बस्ती में

äअंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के तराई क्षेत्र में बसे एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के हजारों की आबादी को तहसील व ब्लाक मुख्यालय नर्मदापुर से जोड़ने वाले कण्डराजा-पेंट पीडिया मार्ग निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।वर्षा जल के निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पेंट घाट में निर्माणाधीन सड़क का बड़ा हिस्सा पहले ही पानी में बह गया है इधर वर्षा जल पेंट बस्ती में प्रवेश कर रहा है। धान के खेत पानी में डूब रहे हैं।

बस्ती में भी पानी घुसने के कारण कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। आठ करोड़ की लागत से बनाई जा रही सड़क में तकनीकी मापदंडों का सही से पालन नहीं किए जाने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है।विभागीय अधिकारी भी समस्या को दूर करने सार्थक प्रयास नहीं कर रहे हैं।ग्राम पेंट में निर्माणाधीन सड़क के किनारे नाली निर्माण के अभाव में वर्षा का पानी गांव में घुस रहा है।निकासी के अभाव वर्षा का पानी कई घरों के अलावा खेत मे लगी धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया है।वर्षा का पानी घरों में भर रहा है।नाली के अभाव में वर्षा का पानी खेती बर्बाद करने के साथ घरों के लिए भी बड़ा खतरा बन रहे है।उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर नाली निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माणाधीन सड़क के किनारे नाली बन गई होती तो आज ये स्थिति नही होती।

इस संबंध में ग्रामीण विजय राठिया, जगदीश, रामविलास,कमलेश का कहना है कि पूर्व में भी वर्षा की चपेट में आने से पेंट घाट की सड़क बह गई थी और वर्षा का पानी गांव मे घुस आया था।जिसे देखते हुए निर्माणाधीन सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की गई थी।जिसे विभागीय अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।जब तक सड़क किनारे नाली निर्माण नही कराया जाता है तब तक गांव का यही हाल रहेगा।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण कराने की मांग की है ताकि वर्षा के दिनों में परेशानी ना उठानी पड़े।

पहले जल निकासी का प्रबंध जरूरी

पेंट घाट में पहाड़ का पानी वर्षा के दिनों में पूरे वेग से बहता है। जबतक सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण या रिटेनिग वाल का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक राशि खर्च करने का कोई औचित्य भी नहीं है।वर्षा के पानी के तेज बहाव के कारण पूरी सड़क जगह-जगह से कट जाती है। पूर्व के वर्षों में एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button