ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शिप्रा नदी में डूबे युवक का शव मिला दो दिनों से गोताखोर कर रहे थे तलाश

उज्जैन। त्रिवेणी पर शिप्रा नदी में दो दिन पूर्व एक युवक डूब गया था। दो दिनों से पुलिस व गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को युवक का शव मिला।

नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। मृतक अपने दोस्त के साथ गया था। दुर्घटना के बाद से ही वह गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि संतोष यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कमला नेहरू नगर शनिवार शाम करीब चार बजे अपने दोस्त शैलेंद्र पाटीदार निवासी बादशाह नगर के साथ त्रिवेणी गया था।

जहां दोनों ने नशा किया और फिर नहाने के लिए शिप्रा नदी में उतर गए थे। उसी दौरान संतोष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, मगर वह सफल नहीं हो पाया।

युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे थे। दो दिनों से युवक की तलाश जारी थी। सोमवार सुबह युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही शैलेंद्र लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button