ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा सागर-दमोह मार्ग पर कार और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, एक गंभीर।

मध्य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग पर रविवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक व कार में भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है. वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम अमरदीप ट्रेवल्स के संचालक अतुल दुबे के पुत्र अमरदीप दुबे की कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 0045 से उसके 6 दोस्त किसी काम से शाहपुर जा रहे थे. वहीं दमोह की ओर से ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 2200 खाली लौट रहा था. दोनों ही वाहनों में सागर- दमोह मार्ग पर टोल नाके के आगे बमौरी डूडर गांव के पास भिड़ंत हो गई. यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार खेत में गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक पेड़ से टकरा गया. हादसे में मकरोनिया की अंकुर कालोनी निवासी अर्पित जैन सहित बृजेश ठाकुर, मुकेश रैकवार, गणेश रैकवार, पवन रैकवार व पंकज रैकवार सभी निवासी पुरब्याऊ टौरी सागर की मौत हो गई. वहीं अमरदीप दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए तत्काल मकरोनिया के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया. ट्रेवल्स संचालक के पुत्र व कांग्रेस नेता रामजी दुबे का भतीजा है जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ अमरदीप दुबे अमरदीप ट्रेल्स कंपनी के मालिक अतुल दुबे का पुत्र हैं. वहीं उनके बड़े पिता अमित रामजी दुबे कांग्रेस के नेता हैं. अमरदीप के गंभीर होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए. सड़क हादसे के बाद पुरब्याऊ टौरी में मातम पसरा है. कार में सवार सात में से छह युवक पुरब्याऊ टौरी के निवासी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button