ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जयविलास पैलेस पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिंधिया ने सपरिवार किया स्वागत

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एयरपोर्ट से जयविलास पैलेस पहुंच गई। यहां पर उनकी आगवानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स परिवार की। जयविलास पैलेश के पोर्च से लेकर अंदर तक जगह जगह नृत्यकलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर स्वागत किया। जयविलाश पैलेस में जय विलास पैलेस में हिंद स्वराज गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्वालियर अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई हैं। अब वे जयविलास पैलेश के लिए रवाना होने वाली हैं। जयविलास पैलेश में प्रदर्शनी सहित अन्य चीजों को देखने व भोजन के बाद वे ट्रिपल आईटीएम के लिए रवाना होंगी। जहां पर दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को ग्वालियर आएंगी। पहले जयविलास पैलेस म्यूजियम देखने पहुंचेंगी और यहां से एबीवी ट्रिपल आइटीएम के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। पांच घंटे 25 मिनट वे ग्वालियर में रहेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:35 बजे उनका विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से 12 बजकर पांच मिनट पर जयविलास पैलेस पहुंचेंगी। यहां लिनीएज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, ग्वालियर घराना प्रदर्शनी व दरबार हाल का अवलोकन करेंगी, इसके बाद बैंक्वेट हाल में भोज रहेगा। दो बजकर 40 मिनट पर अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीटयूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट संस्थान (एबीवी ट्रिपल आइटीएम) में पहुंचेंगी। यहां पहले दस स्लम एरिया के बच्चों से भेंट करेंगी। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।

यह है राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

– सुबह 11:35 बजे उनका विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरेगा।

– यहां से 12 बजकर पांच मिनट पर वे जयविलास पैलेस पहुंचेंगी। यहां लिनीएज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, ग्वालियर घराना प्रदर्शनी व दरबार हाल का अवलोकन करेंगी। इसके बाद बैंक्वेट हाल में भोज रहेगा।

– दोपहर 2.40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीटयूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट संस्थान (एबीवी ट्रिपल आइटीएम) पहुंचेंगी। यहां पहले वंचित बस्तियों के दस बच्चों से भेंट करेंगी।

– इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। शाम पांच बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button