ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में आठ माह की दुधमुही मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात

बालाघाट। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आठ माह की मासूम के दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। इस वारदात ने सभी का दिल दहला दिया है। वारदात करने वाला आरोपित 22 वर्षीय बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायकि अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है।

घर पर अकेली थी आठ माह की मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतरगत आठ माह की मासूम बच्ची को उसकी मां घर के अंदर पलंग में सुला कर उसके गंदे कपड़े धोने के लिए घर के पीछे चली गई थी। जब यह महिला कपड़े धोने के बाद घर के पीछे से बाहर आई तब आरोपित घर के अंदर घुस कर के घर के अंदर पलंग में सो रही इस बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर रहा था। बच्ची की मां के देखे जाने और उसके द्वारा चिल्लाने पर आरोपित युवक फरार हो गया। घटना के दौरान इस मासूम बच्ची की दादी और पिता पड़ोस में ही थे। महिला के द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग घर आए तब यह युवक वहां से भाग कर मोहल्ले में ही एक मकान में घुस कर छुप गया था। जिसे मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया।

आरोपित को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना को पाते ही पुलिस का डायल 100 वाहन मौके पर पहुंचा और आरोपित युवक को वारासिवनी थाने लाया गया। मासूम बच्ची की मां ने इस घटना गई रिपोर्ट पर वारासिवनी पुलिस थाने ने आरोपित के विरुद्ध धारा 450 376AB भादवि धारा 5M/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का सुरक्षा अधिनियम और धारा 3(2)(v),3(1)(w) अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध किया गया और इस अपराध में आरोपित को गिरफ्तार करके 11 जुलाई को उसे विद्वान अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है। इस मामले की आगे विवेचना थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह चौहान द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button