ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

श्रावण का पहला सोमवार आज इंदौर में गूंजेगा हर-हर महादेव

 इंदौर। 19 साल बाद बने शिव आराधना के 58 दिनी श्रावण मास के संयोग का आठ में से पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा। इस अवसर पर सुबह से अभिषेक के लिए भक्तों की कतार मंदिरों में लगेगी। कहीं वे अर्द्धनारीश्वर तो कहीं बाबा बर्फानी के स्वरूप में दर्शन देंगे। अहिल्या के नगरी के शिवालय में दर्शन-पूजन के साथ ही शृंगार की खास व्यवस्था की गई है।

आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार, श्रावण के पहले सोमवार 10 जुलाई को रेवती नक्षत्र सूर्योदय से शाम 7 बजे तक रहेगा। वहीं सुकर्मा योग दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा।

फूल पत्तियों से होगी सजावट

परदेशीपुरा स्थित शिवधाम में सुबह 5.30 बजे भोलेनाथ की मंगला आरती और 6 से दोपहर 12 बजे तक रुद्राभिषेक होगा। शाम को शृंगार और रात 8 बजे तांडव आरती होगी। हंसदास मठ में भगवान शिव का फूल-पत्तियों से शृंगार और हवन पूजन किया जाएगा।

अखंडधाम में होगा शिव अभिषेक

अखंडधाम आश्रम एयरपोर्ट रोड पर शिव अभिषेक होगा। ॐ नम: शिवाय महामंत्र का अखंड जाप भी जारी है। 200 से अधिक संत आए हुए हैं। श्रीविद्याधाम में भगवान पारदेश्वर का दुग्धाभिषेक और अखंड अभिषेक होगा। शाम 5.30 बजे लक्षार्चन आराधना और शिव आराधना के अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button