ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्तार मलिक गैंग का फरार बदमाश विक्की वाहिद गिरफ्तार जेल भेजा

भोपाल। एक साल पहले झालावाड़ के असनावर थाना क्षेत्र में भीमसागर डैम में मछली के ठेके को लेकर गैंगवार हुई थी। उसमें भोपाल के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई थी। इस दौरान मुख्तार का एक गुर्गा भी मारा गया था। घटना के बाद से मुख्तार का शार्प शूटर विक्की उर्फ वाहिद फरार हो गया था। झालावाड़ पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विक्की की भोपाल पुलिस को भी तलाश है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 39 संगीन अपराध दर्ज हैं।

असनावर थानाधिकारी राजकुमार के अनुसार कांसखेड़ली गांव के समीप भीमसागर बांध के किनारे 31 मई की रात को मछली ठेके के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वारदात के बाद घने जंगल में फरार हुए भोपाल का कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक अचेत अवस्था मिला था। जिसकी झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में कांसखेड़ली निवासी अब्दुल बंटी ने अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि मुख्तार मलिक व उसके साथियों ने उनके ऊपर फायरिंग की है। वारदात के बाद से मुख्य आरोपित भोपाल निवासी 44 वर्षीय विक्की उर्फ वाहिद पुत्र साजिद खान फरार चल रहा था। पुलिस ने विक्की पर एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। शनिवार को विक्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विक्की उर्फ वाहिद को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में भंवर सिंह, सत्यनारायण, रामकुमार, घनश्याम, भरत कुमार एवं झालावाड़ कोतवाली के हैडकांस्टेबल कमरुद्दीन व राजेश स्वामी शामिल थे।

राजधानी के निशातपुरा इलाके में रहने वाले विक्की के कई स्थाई वारंट लंबित पड़े हैं। गैंगवार के बाद वह भोपाल भी आया था। उसके खिलाफ कुछ लोंगों ने गांधी नगर थाने में मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button